| खराब है अगर तो सूरत बदलिए हुज़ूर |
| हासिल भला आईना तोड़ने से क्या होगा |
| दरिया उफन के बन गया है बाढ़ अब तो |
| चुल्लू चुल्लू भर उलीचने से क्या होगा |
| उस राह पर उस तरफ मंजिल है ही नहीं |
| और तेज और तेज दौड़ने से क्या होगा |
| दिल अगर हो तो फ़रियाद भी सुने शायद |
| पत्थरों पे पटक सर फोड़ने से क्या होगा |