| कुछ लोग सियासत करते हैं कुछ लोग बगावत करते हैं |
| कुछ ऐसे भी हैं लोग यहाँ पर जो सिर्फ शिकायत करते हैं |
| रोटी की तरह इन्साफ भी अब बहुतों की पहुँच से बाहर है |
| कुव्वत वाले लोग ही केवल कचहरी अदालत करते हैं |
| चुपचाप रहो चुपचाप सहो जो भी हुक्म हो आकाओं का |
| काँधे से हट जाते हैं सर जो उठने की हिमाकत करते हैं |
| वही लुटेरे बदल के चेहरे फिर फिर आकर जम जाते हैं |
| बिना वजह हर पाँच साल में हम बड़ी कवायद करते हैं |
No comments:
Post a Comment