| सुबह की शाम हर शब की सहर होती है |
| ये हकीकत तो हमपे रोज जबर होती है |
| हर वक्त आने वाले पल का इन्तिज़ार |
| जिन्दगी अपनी बस यूँही बसर होती है |
| नहीं बच पाता है बीमार इश्क में कोई |
| जब तक कि चारागर को खबर होती है |
| आँखों में ही कटती है हमारे घर में रात |
| उनके यहाँ तो पल भर में सहर होती है |
| यहाँ जिन्दगी जब भी रहगुज़र होती है |
| एक बस मौत ही तो हमसफर होती है |
बहुत सार्थक रचना| धन्यवाद|
ReplyDelete