| अब इस दुनिया को जब फ़िर से बनाया जाएगा |
| हुक्मरानों के सीनों में भी दिल लगाया जायेगा |
| खेमों में बाँट रखना जालसाजी है सियासत है |
| लकीरें जो हैं नहीं कहीं उनको मिटाया जाएगा |
| अगर दिल में मुहब्बत हो तो फ़िर तेरा मेरा क्या |
| पत्थर की दीवारों को शीशे से गिराया जायेगा |
| सर को झुकाए रखना इंसानियत की तौहीन है |
| गर्दन पर जब तलक है शान से उठाया जाएगा |
No comments:
Post a Comment