| रहजनों की अगुआई में हैं काफिले |
| दुनिया में आज कोई रहबर नहीं है |
| हुकूमत करने वाले थोड़े से लोग हैं |
| बरबादी का जिम्मा सब पर नहीं है |
| उनके हक में है बीमार अच्छा न हो |
| ऐसा नहीं कि कोई चारागर नहीं है |
| हर बात में सबसे ऊपर कौन है यहाँ |
| आदमी आदमी से बढ़कर नहीं है |
| भीड़ के धोके में मत रहना मिसिर |
| कोई भी यहाँ तेरा हमसफ़र नहीं है |
| कत्अः |
| बचे होते तेरी निगाह से तो कहते |
| इससे तेजतर कोई नश्तर नहीं है |
| हमने भी करके देखा मीर साहब |
| नशा होशियारी से बेहतर नहीं है |
| उसकी कोई शक्ल है नहीं फ़िर भी |
| कोई शक्ल उससे बेहतर नहीं है |
भगवान मीर, चचा ग़ालिब, मियाँ दाग, अंकल फ़िराक, दादा फ़ैज़, मस्त जिगर, भइया मजाज़ ..और भी तमाम हैं जो जिम्मेदार हैं कुछ अच्छा बन पड़ा हो तो !
Tuesday, July 26, 2011
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment